दांतों मेें खाना फसें तो दें ध्यान

KayaWell Icon
दांतों मेें खाना फसें तो दें ध्यान
452 Views
दांत में कुछ फंस जाए तो कैसे निकाले, दांतों में खाना फंसना
KayaWell Expert

दांतों में खाना फंसना आम समस्या है। लेकिन प्रकृति ने हमारे दांतों, जीभ, गालों की संरचना एवं कार्य- प्रणाली ऐसी बनाई है कि दांतों के बीच सामान्यत : कुछ भी खाद्य पदार्थ फंस ही नहीं सकता। जीभ गालों के लगातार दांतों पर होने बाले घर्षण से हमारे दांतों की सफाई होती रहती है


अगर कभी -
कभार कुछ फंस भी जाता है तो वह गार्गल करने मात्र से ही निकल जाता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के किसी विशेष दांत अथवा दांतों में ही खाना फंस रहा है तो समझ लीजिए की कहीं कहीं गड़बड़ है इसके लिए आप दंत-चिकित्सक से परामर्श लें। आम तौर पर देखा गया है कि बहुत से लोग टुथपिक या दिया-सिलाई की तीली से फंसे पदार्थों को कुरेदते रहते हैं। यह समस्या का समाधान नहीं है। कुछ लोग अपने आप ही इस समस्या से समाधान के लिए इंटर-डेंटल ब्रश यानी दो दांतों के बीच में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रश को यूज़ करना शुरु कर देते है


अपने ही तरीके से समाधान ढूंढने का सीधा -सीधा मतलब है दन्त रोगों को बढ़ावा देना। दांतों में खाना फंसने के कारण दन्त -छिद्र (दांतों में कैविटीज), मसूड़ों की सुजन (पायरियाहो सकता है


दन्त-छिद्रों और पायरिया का समुचित उपचार होने के बाद इस समस्या का समाधान सम्भव है| जहां तक मसूड़ों की सर्जरी के बाद दांतो में फसने की बात है ,यह आम तौर पर कुछ ही सप्ताह में ठीक हो जाता है |

Read Also :- शुगर की बीमारी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं







 


दांतों में खाना फसने के कारण

दांतो के बीच मसूड़ों में खाना फसने का मुख्य कारण मसूड़ों का ढीला होना होता है जब मसूड़े ढीले होने लगते हैं तब उनके बीच में थोड़ी जगह बन जाती है जिसमें रेशेदार फल फूल या खाना खाते समय कुछ हिस्सा दांतो के बीच में फस जाता हैं जो बाद में हमें दर्द देता हैं और दांतों में सड़न पैदा कर सकता हैं।

ध्यान रखें 

1. कई बार जब कोई मरीज दन्त-चिकित्सक के पास जाकर दांत में कुछ फंसने कहने (उदाहरण के तौर पर कोई रेशेदार सब्जी जैसे पालकसागबंद-गोभीमेथी इत्यादिमात्र से ही दंत -चिकित्सक को यह संकेत मिल जाता है कि दांत में या अमुक दो दांतो के बीच कुछ गड़बड़ हैचाहे मरीज को अपने दांत देखने में सब कुछ ठीक ठाक ही लगे, लेकिन दंत -छिद्र अथवा मसूड़ों कि तकलीफ कि पुष्टि कि जाती है |

2. जहां कहीं भी मुँह में दांतो के बीच या कहीं भी खाना फंसेगा, स्वाभाविक है कि यह वहाँ पर सड़ने के बाद स्मेल तो पैदा करेगा ही | साथ ही आस -पास के दांतो के क्षय से ग्रस्त होने कि संभावना बढ़ जाती है |

Read Also :- अफीम के आयुर्वेदिक फायदे

दांतों में खाना फसने के उपाय

1.  यदि आपको बार-बार दांत में खाना फसने की तकलीफ हो रही है तो किसी अच्छे दंत चिकित्सक से अपने दांतो को जरूर दिखा ले।

2.  खाना खाने के बाद हर बार कुल्ला करें।

3.  रात को सोते समय और उठने के बाद ब्रश करें इससे आपके दातों में फंसा हुआ कचरा निकल जाएगा।

4.  यदि खाना ज्यादा ही जम से फंस गया है तो आप टूथपिक का उपयोग कर सकते हैं लेकिन सावधानी से।

5.  बार-बार कुल्ला करें और जीभ की सहायता से फंसे हुए कचरे को निकालने की कोशिश करें।

6.  हमेशा खाना खाते समय यह ध्यान रखें कि ज्यादा रेशे वाली चीजों को ज्यादा जोर लगाकर ना चबाएं।

7.  दांतों को किसी पिन या छोटी नुकीली चीज से कुरेद ने की कोशिश ना करें।

Read Also :- जलने पर तुरंत राहत पाने के उपाय


Sponsored

Comments